फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में किसान के बेटे ने किया जिला टाप

Mon, 16 May 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
अपूर्वा सक्सेना को मिठाई खिलाते माता पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के रविवार को घोषित परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महोबा के छात्र अजय राजपूत ने 94.6 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। अजय किसान का बेटा है। छात्राओं ने भी अपना दबदबा कायम रखा।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जानने के लिए सुबह से ही छात्र-छात्राओं में उत्सुकता दिखी। दोपहर 12.30 बजते ही छात्र छात्राएं इंटरनेट कैफे व मोबाइल पर रिजल्ट देखते नजर आए। बेहतर अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

कम अंक पाने वाले बच्चों के चेहरों पर मायूसी दिखी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महोबा के छात्रावास में रहने वाले किसान छविलाल राजपूत के पुत्र अजय ने 94.6 फीसदी अंक हासिल कर जिला टाप किया है। अजय की इस सफलता पर परिजनों व शिक्षकों में खुशी देखी गई।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज चरखारी के छात्र शैलेंद्र राजौरिया 93.8 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्रा अपूर्वा सक्सेना ने 92.5 फीसदी अंक हासिल कर छात्राओं में पहला, जबकि जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।

इसी विद्यालय की मीनाक्षी शुक्ला को 89.8, प्रेमा गुप्ता को 89.4 फीसदी अंक हासिल हुए। सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र शिवम गुप्ता को 91.4, सोनू सिंह को 90.2, हिमांशु को 88 फीसदी अंक मिले।

इसके अलावा सौरभ कुमार विश्वकर्मा ने 91.2, शिवम 92, सांई इंटर कालेज के छात्र जसवंत सिंह ने 90, पवन कुमार ने 87, शिवम नामदेव 86, भावन चौरसिया 85.83, केपीआई कालेज खरेला के दीपक कुमार कुशवाहा 90, रामजी गुप्ता ने 90.2, भरत पांडेय 89.2, मयंक गुप्ता ने 86 प्रतिशत अंक हासिल कर अपना व जिले का नाम रोशन किया। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विपिन बिहारी द्विवेदी ने जिला टाप करने वाले अजय राजपूत को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें