फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: इंटर के छात्रों को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Sat, 08 Jun 2024 02:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को आपदा से बचाव के लिए दक्ष बनाया जाएगा। कॉलेजों में आपदा बचाव की विशेष टीम गठित की जाएगी। समय-समय पर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। टीम में दो छात्र-छात्राओं के साथ अग्निशमन विभाग के एक कर्मचारी भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को आपदा से बचाव की जानकारी देने के लिए आपदा प्रबंधन समिति का गठन होगा। इसको लेकर यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समिति के अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य होंगे। इसके अलावा दो छात्र-छात्राओं के साथ क्षेत्रीय अग्निशमन केंद्र के एक कर्मचारी भी समिति में शामिल किया जाएगा।
विद्यार्थियों को गैस सिलिंडर को बुझाने, कुएं में उतरने, कमरे में आग लगने के बाद बुझाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आपदा बचाव के नियमों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर विद्यार्थियों की मदद आपदा बचाव के लिए ली जाएगी। समिति इंटर के विद्यार्थियों को विशेष रूप से प्रशिक्षण देगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से सभी विद्यालय के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर आपदा प्रबंधन समिति का गठन करने का निर्देश दिया गया है। माह जुलाई से प्रशिक्षण का कार्य शुरू किया जाएगा। आपदा प्रबंधन समिति बनने से विद्यार्थियों को आपदा व उससे बचाव के बारे में बेहतर जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें