फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटेकवेल का मोटर खराब, डीएम का पारा हाई

विज्ञापन
उर्मिल बांध का निरीक्षण करते जिलाधिकारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने उर्मिल बांध का निरीक्षण किया और बांध का जलस्तर देखा। उन्होंने बांध में 237 मीटर पानी आने पर नहर खोलकर मदन सागर को भरे जाने के निर्देश दिए। उर्मिल बांध में बने इंटेकवेल के तीन मोटर खराब पाए जाने पर डीएम ने जल निगम यांत्रिक शाखा के अभियंता को फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नहर खोलकर तालाबों को भरने के बावत जानकारी ली। जिस पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि बांध में 236.70 मीटर पानी आ गया है। 30 सेमी पानी आने के बाद सलारपुर बांध की नहर खोली जाएगी। इस नहर के जरिए मदन सागर, कल्याण सागर और कीरत सागर को भरा जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी ने मध्यप्रदेश के प्रशासन द्वारा मुख्य सड़क काटकर बंद किए गए आवागमन से हो रही ग्रामीणों की समस्या को सुनते हुए मध्यप्रदेश के जिलाधिकारी से बात करने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने बांध में बने इंटेकवेल को देखा। जहां पर तीन मोटर खराब पाए गए। मोटर ठीक न कराए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए जल निगम यांत्रिक शाखा के अभियंता जीतेंद्र प्रसाद को फटकार लगाई। चार मोटर के स्थान पर एक मोटर चलती पाई गई। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अवर अभियंता शिवम श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता दिग्विजय सिंह, जल निगम के अवर अभियंता मनोज कुमार राजपूत, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता बीबी अग्रवाल, स्टेनो राजीव शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें