फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च तक कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला पोषण समिति की बैठक बुधवार को डीएम अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बाल विकास पुष्टाहार विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने कुपोषित बच्चों के लिए अभियान चलाकर सुपोषित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में बताया कि जिले में पोषण अभियान के अंतर्गत 40 राजस्व गांव चिह्नित किए गए हैं। जिनमें से दो-दो राजस्व ग्राम जनपद स्तरीय अधिकारियों को आवंटित किए गए हैं। ग्रामों की समीक्षा में पाया गया कि अभी भी राजस्व ग्रामों 67 लाल श्रेणी व 314 पीली श्रेणी में बच्चे कुपोषित हैं। डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों को व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर सभी कुपोषित बच्चों को 31 मार्च तक सुपोषित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में जिले में निर्मित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा में निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को 15 मार्च तक भवन निर्माण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण की व्यवस्था नहीं है, वहां सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य पोषण दिवस आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी रामसुरेश वर्मा, सीएमओ डॉ. सुमन आदि अधिकारी मौजूद रहे।
इनसेट
एक से 30 मार्च तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
महोबा। कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम आरएस वर्मा की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बैठक हुई। जिसमें एक मार्च से 30 मार्च तक चलाए जाने वाले विशेष अभियान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। एडीएम ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में पूरी ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन किया जाए। किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें