फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए चयनित केंद्रों का गुरुवार की दोपहर डीएम गजल भारद्वाज व एसपी शशांक सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए।
विज्ञापन

डीएम और एसपी परीक्षा केंद्र बनाए गए मुकुंदलाल राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज व वीर भूमि डिग्री काॅलेज (ब्लॉक-ए एवं ब्लॉक-बी) पहुंचे और यहां की व्यवस्थाओं को देखा। सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, बिजली आपूर्ति, इंटरनेट कनेक्टिविटी, पेयजल, शौचालय व अन्य अनिवार्य सुविधाओं का जायजा लिया।
डीएम ने ड्यूटी पर लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संवेदनशील बिंदुओं पर सतर्कता बरतने, अभ्यर्थियों के आने व भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान एडीएम कुंवर पंकज व एएसपी वंदना सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें