फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महिला व बच्चों से संबंधित मामलों में सतर्कता बरतने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम प्रभास कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि महिला और बच्चों से संबंधित मामलों में विशेष गंभीरता बरतने व अपहृताओं की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने सभी एसडीएम को धारा 107/16 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए अपराधियों को पाबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने निदेशक अभियोजन को सभी न्यायालयों में लंबित वादों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने और प्राथमिकता से टेकअप करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले में घटित आपराधिक घटनाओं व लंबित विवेचनाओं की भी समीक्षा हुई। डीएम ने विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने को कहा। उन्होंने शातिर अपराधियों को चिह्नित कर हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने और गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई की समीक्षा की। कहा कि सरकारी भूमि से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। बैठक में एसपी शशांक सिंह, एडीएम न्यायिक सुखवीर सिंह, अपर एसपी वंदना सिंह, एसडीएम शिवध्यान पांडे, एसडीएम कुलपहाड़ आदेश सिंह सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें