महोबा। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। शस्त्रागार, मेस, बैरक और आवासीय परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। यातायात शाखा के निरीक्षण में वाहनों में लगे यंत्रों की जानकारी ली।
पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की समीक्षा की। कार्यदायी संस्था को समयसीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में सीओ राम प्रवेश राय, प्रतिसार निरीक्षक सैन्यजीत सिंह, परिवहन शाखा प्रभारी ललित नारायण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
अपर एसपी ने चेक किए बैंकों के उपकरण
महोबा। अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने शहर के विभिन्न बैंकों में पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बिना किसी काम के बैंकों के अंदर व बाहर खड़े लोगों से पूछताछ कर कड़ी हिदायत दी।
बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों, वॉर्निंग अलॉर्म व सुरक्षा संबंधी उपकरणों को परखा। तैनात सुरक्षा गार्ड को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।