फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि जिले के धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। हर चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई की जाए। उन्होंने होटल, ढाबों व धर्मशालाओं में सघन चेकिंग अभियान चलाने और प्रत्येक सूचना पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन

-
भाजपाइयों ने मंदिरों में चलाया स्वच्छता अभियान
पनवाड़ी (महोबा)। देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों ने मंदिरों में विशेष सफाई अभियान चलाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सोनी के नेतृत्व में मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर में कार्यकर्ताओं ने झाडू लगाई। जगह-जगह फैले कूड़े को एकत्र कर अलग किया। इस मौके पर रामलखन सोनी, पिंकी राजा, अजय परिहार, भारत श्रीवास, धीरज अनुरागी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
-
सेवा कार्य के लिए तीन स्वयंसेवक अयोध्या रवाना
खरेला (महोबा)। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सेवा कार्य के लिए जिले के तीन स्वयंसेवक बुधवार को अयोध्या रवाना हो गए। संघ कार्यालय में स्वयं सेवकों का हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से लादकर सेवा कार्य के लिए भेजा। जिसमें नगर प्रचारक शिवजी, प्रचारक सुनील व खरेला स्वयंसेवक सत्यम विश्वकर्मा शामिल हैं। इस मौके पर जिला प्रचारक संतोष, लक्ष्मी नारायण, मयंक तिवारी, रोहितराज, मनोज शिवहरे आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें