फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में सभी चेक बांटने के निर्देश

Wed, 22 Apr 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को मुआवजे के चेक वितरण मामले में हीलाहवाली पर मुख्य सचिव से मिली चेतावनी के बाद बुधवार को जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने लेखपालाें के साथ बैठक की। इसमें उनकी जमकर क्लास लगाई। पांच दिन के अंदर किसानों को शत प्रतिशत राहत राशि की चेकाें का वितरण करने का अल्टीमेटम दिया। ऐसा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश के बावजूद जिले में अब तक राहत राशि का 50 फीसदी किसानाें को ही वितरण हो सका है। किसान तहसीलाें के चक्कर काट रहे हैं। इस पर मुख्य सचिव से अल्टीमेटम मिलने के बाद बुधवार को तहसील सभागार में हुई बैठक में डीएम ने लेखपालाें से इसके बारे में पूछा। उन्हाेंने एक-एक लेखपाल द्वारा बांटी गई राहत राशि की चेकाें की समीक्षा की।

दो घंटे तक चली बैठक में लापरवाही पाए जाने पर लेखपालाें को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर पांच दिन में किसानाें को राहत राशि की चेकें बांटने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राहत राशि वितरण के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेकाें में गड़बड़ी और भेदभाव करने वाले लेखपालाें को बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित लेखपाल के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, कानूनगो और सभी लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें