महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एक पैलेस में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें शंखध्वनि के बीच मातारानी के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान लोगों ने नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
संगठन के जिला प्रभारी रामबाबू श्रीवास ने कहा कि मां की साधना से ही समस्याओं से निजात पा सकते हैं। जन-जन में गुरुवर का संदेश पहुंचाकर ही समाज को चरित्रवान जीवन जीने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने सभी से 25 से 26 फरवरी को प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाशक्ति शंखनाद शिविर में पहुंचने का आवाहन किया। टीम प्रमुख बलराम कुशवाहा ने साधना क्रियाओं की जानकारी दी। इसके बाद शहर में नशामुक्ति जन-जागरण यात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान कार्यकर्ता लोगों को नशे से दूर रहने की अपील करते रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुन्नालाल धुरिया, योगेंद्र अवस्थी, बृजेंद्र, अखिलेश शिवहरे, दयाराम, लखनलाल, राकेश, मोनू सिंह, जयकरन, कुसुम, शिखा, संगीता, जसोदा, गोमती आदि की संख्या में भक्त मौजूद रहे।