फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरे गड्ढे में गिरा मासूम

Sun, 05 Jun 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
इस गड्ढे में गिरा मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपहाड़ी में दालमील के निर्माण के लिए खोदे गए छह फीट गहरे पिलर में खेलते समय एक मासूम गिर गया। मासूम के गड्ढे में गिरने की खबर पर गांव के लोग एकत्र हो गए और लोगों ने मशक्कत कर मासूम को बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी बीच जेसीबी मशीन बुला ली गई। बाद में ग्रामीणों ने मशीन से खुदाई कराए बिना ही मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


ग्राम शाहपहाड़ी में दालमील के निर्माण का काम चल रहा है। पिलर के लिए छह फिट गहरे गड्ढे खोदे गए है। जिनकी चौड़ाई करीब दस इंच है। रविवार की शाम छह बजे ग्राम शाहपहाड़ी निवासी लक्ष्मीप्रसाद का दो वर्षीय पुत्र भानु घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह पिलर के गड्ढ़े में गिर गया।

बच्चे को गिरता देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। घबराए ग्रामीणों ने आनन फानन में जेसीबी मशीन बुला ली। दूसरी तरफ ग्रामीण मासूम को बाहर निकालने का प्रयास करते रहे। जेसीबी मशीन से गड्ढे की खुदाई कहां से और कैसे की जाए जिससे बच्चा सुरक्षित बाहर निकल सके। इस पर विचार हो रहा था, तभी ग्रामीणों ने हाथ डालकर किसी तरह बच्चे का सिर पकड़कर ऊपर खींचा। उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें