चरखारी (महोबा)। ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत सदस्यों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ग्राम पंचायत की कार्ययोजना बनाने और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ब्लॉक की 52 ग्राम पंचायतों के चार-चार प्रतिनिधि सदस्यों ने भाग लिया।
मास्टर ट्रेनरों ने 73वें संविधान संशोधन अधिनियम 1992 के महत्व, ग्राम पंचायत की छह उपसमितियों के कार्य, मातृभूमि योजना, पंचायत कल्याण कोष और एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली की जानकारी दी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता के महत्व और पंचायतीराज के ढांचे पर भी प्रकाश डाला गया। बीडीओ विपिन गुप्ता ने सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से पंचायत विकास की बात कही।