महोबा। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षिक कार्यों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए। अफसरों ने छात्राओं के तैयार मॉडलों की सराहना करते हुए जानकारी ली।
छतरपुर सड़क स्थित कम्युनिटी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस प्रेमचंद यादव व बीएसए राहुल मिश्रा ने किया। प्रदर्शनी में आईसीटी कार्यक्रम, शैक्षिक भ्रमण, व्यावसायिक शिक्षा, कॅरिअर मेला, स्वच्छ पेयजल, डिजिटल लाइब्रेरी, प्रयोगशालाओं व बाउंड्रीवॉल का निर्माण, पौधरोपण, इको विज्ञान गणित क्लब, यूथ क्लब व हेल्थ क्लब का गठन कर शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने संबंधी योजनाओं को मॉडल, पोस्टर, बैनर के माध्यम से दर्शाया गया। इस मौके पर बीईओ प्रवेश वाजपेयी, जीजीआईसी प्रधानाचार्य सरगम खरे, अखिलेश राजपूत आदि मौजूद रहे।