भीषण गर्मी और उमस ने संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित मरीजाें की इस समय अस्पताल में भरमार है। प्रतिदिन जिला अस्पताल में इलाज के लिए एक हजार मरीज पहुंच रहे है। गंभीर हालत वाले मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। संक्रामक बीमारी के मरीजों से जिला अस्पताल के बेड फुल है।
गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है। जिससे विभिन्न बीमारियों ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगती है। पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। हालात यह है कि डाक्टरों के कक्षों में भीड़ अधिक होने से उनका आधा दिन इलाज कराने में ही गुजर जाता है। एक माह पहले तक अस्पताल में पांच सैकड़ा मरीजों का पंजीयन होता था, लेकिन इस समय प्रतिदिन एक हजार मरीज पहुंच रहे है।
उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित मरीजों में सबसे अधिक संख्या बच्चाें की है। कई मरीज डायरिया की चपेट में है। इसके चलते अस्पताल के वार्ड फुल चल रहे है। वही प्राइवेट क्लीनिकों में भी मरीजों की भीड़ है।