फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: इंद्रपाल पटेल बने भाजपा जिला प्रभारी

विज्ञापन
फोटो 20 एमएएचपी 23 परिचय-जिला प्रभारी इंद्रपाल पटेल। स्रोत: इंटरनेट
विज्ञापन
महोबा। भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल को महोबा जिले का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश नेतृत्व की ओर से शनिवार की देर शाम जारी सूची में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से इंद्रपाल पटेल को महोबा जिले का नया प्रभारी बनाया गया है। इंद्रपाल पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और वह जनपद बांदा में संगठन के जिलाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह वर्तमान में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं। प्रदेश नेतृत्व की ओर से उन्हें महोबा जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इंद्रपाल पटेल को दी गई इस जिम्मेदारी को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर देखा जा रहा है।

जनपद की महोबा व चरखारी विधानसभा क्षेत्र में पटेल मतदाताओं की संख्या करीब 18 से 20 हजार है। इंद्रपाल पटेल को महोबा जिले का प्रभारी बनाकर पार्टी ने इन मतदाताओं को साधने का प्रयास है। यह मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें