फोटो 20 एमएएचपी 15 परिचय-सम्मेलन में बोलते प्रांत प्रचारक रामजी। संवाद
चरखारी/खरेला। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से मंगलवार को रिवई गांव में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। आरएसएस के प्रांत प्रचारक रामजी ने कहा कि यदि भारत देश को विश्वगुरु बनाना है तो सभी हिंदुओं को जात-पात भूलकर एक होना होगा। तभी भारत विश्वगुरु बनेगा।
आरएसएस की स्थापना का शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर रिवई गांव में आयोजित कार्यक्रम में संघ के प्रांत प्रचारक ने कहा कि समूचे विश्व में केवल भारत देश को ही मां का दर्जा दिया जाता है और मां कभी भी अपने बच्चों में भेदभाव नहीं करती। सभी हिन्दू एक ही मां की संतान हैं। हमें जातियों में विभाजित नहीं होना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश विरोधी लोग लव जेहाद व लेंड जेहाद चला रहे हैं। भारी संख्या में घुसपैठिए भारत के गांवों, गली, मोहल्लों में अवैध तरीके से घुसपैठ कर रहें हैं। इससे हिंदुओं की आबादी कम हो रही है और आंतरिक सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा है। इनसे बचाव की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस मौके पर महंत रमेश गिरि, संघ के विभाग प्रचारक ऋतुराज, जिला प्रचारक सौरभ, सह जिला कार्यवाह ब्रिजेंद्र, जिला प्रचारक प्रमुख पंकज, अमन, सीमा कुशवाहा, चेयरमैन संतोष सिंह, साकेत त्रिपाठी, निधि त्रिपाठी, डॉ. ओमशंकर श्रीवास्तव, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
फोटो 20 एमएएचपी 15 परिचय-सम्मेलन में बोलते प्रांत प्रचारक रामजी। संवाद