फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जिले में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के तराने

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। विद्यालयों में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियों से धमाल मचाया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम गजल भारद्वाज ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया और सलामी दी। इसके बाद डीएम ने जीजीआईसी रामनगर में पौधरोपण किया। अनाथालय में डीएम व एडीएम में बच्चों को फल, मिठाई व ड्रेस का वितरण किया। कार्यक्रम में एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे, समाजसेवी शरद तिवारी दाऊ, ज्ञानेश अवस्थी, शिव कुमार गोस्वामी, रामजी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
उधर, एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया। अपर एसपी वंदना सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। वीरभूमि महाविद्यालय में संचालित अभ्युदय कोचिंग में स्वतंत्रता दिवस पर एडीएम रामप्रकाश, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी चित्रकूट, झांसी मंडल प्रो. सुशील बाबू व समाज कल्याण अधिकारी शशिकांत सिंह ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

जनहित सेवा लोक कल्याण समिति की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान समिति अध्यक्ष मो. हनीफ, वहीद अहमद, ओम नारायण शुक्ला, भरोसी लाल अनुरागी आदि मौजूद रहे। शहर के जीजीआईसी, बालिका विद्या मंदिर, सांईं कालेज, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
सराहनीय सेवा करने पर पुलिस कर्मियों को मिला पदक
महोबा। सराहनीय कार्य करने पर पुलिस कर्मियों को पदक मिला। राष्ट्रपति की ओर से उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह यादव को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह व एसआई तेज सिंह यादव को पुलिस महानिदेशक की ओर से सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया गया। निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह को गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया। वहीं अपर एसपी वंदना सिंह, सीओ चरखारी रविकांत गोंड समेत 20 पुलिस कर्मियों को पुलिस भर्ती चयनित अभ्यर्थियों के आवागमन, आवास आदि की व्यवस्था करने पर पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें