फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ऊंचीकूद में मन्नत, महक और विराट ने मारी बाजी

Fri, 19 Dec 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बे के आरबीपीएस स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता हुईं। ऊंचीकूद में मन्नत, महक और विराट ने बाजी मारी। समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग की कक्षा दो की दौड़ में हर्षित व बालिका वर्ग में निर्मित और अंजली तिवारी संयुक्त विजेता बनीं। कुर्सी दौड़ में अनुष्का व अर्पित चैंपियन बने। लंबी कूद में नंदिनी और हर्षित अव्वल रहे। कक्षा तीन की 100 मीटर दौड़ में जेसिका और सम्राट ठाकुर विजेता बने। थ्रो बॉल में सुहानी व अमन ने बाजी मारी। अलग-अलग कक्षाओं की ऊंचीकूद में प्राची,आदित्य मन्नत व महक विजेता रहे। बालक वर्ग में विराट ने बाजी मारी। 100 मीटर में मन्नत और सत्यम सबसे तेज दौड़े।
थ्रोबॉल में महक व डिस्कस थ्रो में अनन्या अव्वल रहीं। 200 मीटर दौड़ में शिवम कुमार और अनुष्का नामदेव विजयी रहीं। कक्षा 10 में शॉटपुट में रेहान व गौरी अवस्थी और डिस्कस थ्रो में सत्यम व गौरी प्रथम रहे।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में वंशिका राजपूत औश्र प्रियांशु नामदेव व डिस्कस थ्रो में निष्ठा सिंह और प्रियांशु नामदेव विजेता बने। 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में ऋषभ गुप्ता व आराध्या राजपूत, शॉट पुट थ्रो में शुभ नगरिया व समीक्षा और डिस्कस थ्रो में समीक्षा व रोहित यादव चैंपियन बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें