अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर के कुरेले मैदान मे चल रहे एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। सीएससी ने रणवीर क्लब और अनमोल ने कालभैरव क्लब को हराकर मैच जीता। मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
पहला मुकाबला सीएससी व रणवीर क्लब के मध्य खेला गया। सीएससी क्लब ने टाॅस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रणवीर क्लब निर्धारित 12 ओवर में 79 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएससी क्लब ने 11.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 80 रन बनाए और एक विकेट से मैच जीता। दूसरा मुकाबला कालभैरव व अनमोल क्लब के मध्य हुआ। इसमें कालभैरव क्लब ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट विकेट खोकर 65 रन बनाए। जवाब में अनमोल क्लब ने आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 66 रन बनाए व सात विकेट से मुकाबला जीता। मैच में अंपायर की भूमिका मो. माजिद और देवेंद्र ने निभाई। अभिजीत सिंह व डाॅ. बीके राजपूत कमेंटेटर और शिवम स्कोरर रहे।