फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रकाश व्यवस्था में लापरवाही पर प्रभारी निलंबित

Tue, 26 Sep 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के कीरत सागर तालाब में सोमवार की रात गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान प्रकाश व्यवस्था में लापरवाही प्रभारी को भारी पड़ गई। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर पालिका प्रशासन ने प्रकाश व्यवस्था प्रभारी शमीम को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

शहर में स्थापित की गईं गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन ऐतिहासिक कीरत सागर तालाब में किया जाता है। सोमवार की रात कीरत सागर तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था लेकिन विसर्जन के दौरान प्रकाश की व्यवस्था बेहतर नहीं थी। इससे विसर्जन के लिए पहुंचे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। इसकी शिकायत अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से भी की गई।
हिंदू संगठनों के लोगों ने पालिका के बिजली प्रभारी को कई बार फोन लगाया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इससे पहले भी शहर की बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने में कई बार बिजली प्रभारी की लापरवाही उजागर हो चुकी है। लगातार शिकायतों व मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रकाश की उचित व्यवस्था न करने पर पालिका के बिजली प्रभारी शमीम को निलंबित कर दिया गया है। पालिका ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि लापरवाही के चलते बिजली प्रभारी को निलंबित किया गया है। उनके स्थान पर धनेश कुमार को नया बिजली प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें