फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जमीन के विवाद में दबंगों ने दंपती समेत पूरे परिवार को पीटा

Mon, 05 May 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना पनवाड़ी के बैंदो गांव में जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने दंपती समेत पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बैंदो निवासी अशोक कुमार कुशवाहा का गांव के ही अर्जुन कुशवाहा से खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। अशोक का आरोप है कि रात दस बजे अर्जुन उसके घर पहुंचा और उसके भाई मनोज को अपने साथ खेत ले गया। वहां माफी मांगने की बात कहने लगा। विरोध करने पर अर्जुन ने परिजनों के साथ मिलकर मनोज से मारपीट। वह सभी बचाने गए तो उसे (अशोक कुमार), उसकी पत्नी रजनी, मनोज की पत्नी प्रविता, मां चंदा व कुसुम को भी पीटा।
मारपीट के दौरान मनोज के गले की चेन और प्रविता के गले का मंगलसूत्र गिर गया।
पीड़ित अशोक की तहरीर पर अर्जुन, मातादीन, राममिलन, सुनील, जगदीश, प्रेमचंद्र और बालमुकुंद के खिलाफ मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। एक अन्य घटना में रिवई निवासी अर्जुन अहिरवार ने शादी समारोह के दौरान रवि, दीपक, करन व संजय पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें