फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल का मासूम तालाब में डूबा

Fri, 28 Oct 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना खन्ना के ग्राम बरभौली में पूजा अर्चना के लिए गई दादी के साथ मंदिर गया मासूम खेलते समय तालाब पहुंच गया। जहां उसकी डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम बरभौली निवासी रामलखन यादव का तीन वर्षीय पुत्र अंशू शुक्रवार को अपनी दादी राजश्री के साथ गांव के बाहर तारा बाबा मंदिर गया था। मंदिर में

पहुंचने के बाद दादी पूजा अर्चना करने लगी तभी अंशु खेलते-खेलते मंदिर के पीछे बने तालाब के समीप पहुंच गया और सीढ़ियों से गिरकर गहरे पानी में डूब गया। जब दादी राजश्री ने मंदिर परिसर में खेल रहे मासूम को गायब देखा तो आसपास तलाश करने के बाद भी मासूम का पता नही चला तब दादी घर
विज्ञापन


पहुंची और परिजनों को मामले से अवगत कराया।परिजन व मोहल्लेवासी दोबारा मंदिर के समीप पहुंचे और तालाब के आसपास देखा तो मासूम का शव पानी में उतराता मिला। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें