फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबा बच्चा, गिरने बच्ची की मौत

Sun, 05 Mar 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक बच्ची समेत दो की मौत हो गई। गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। परिजनाें का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन शवों का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही घर ले गए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रैपुराकला निवासी शिवम (8) पुत्र सुखलाल अपने मित्रों के साथ गांव में बने तालाब में नहाने गया था। गहराई में जाने से डूबने लगा। चीख पुकार सुनकर आसपास नहा रहे लोगों ने तालाब में कूदकर शिवम को बाहर निकाला। गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरी घटना में कस्बा कबरई के मोहल्ला मोचीपुरा निवासी बब्बू की तीन वर्षीय पुत्री काजल को ट्रैक्टर के मडगाड पर बैठा दिया और पड़ोसियों से बात करने लगे। अचानक बच्ची ट्रैक्टर के मडगाड से नीचे गिरी। सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया। वहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें