फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बीमारी ने पति और हादसे ने छीना गुड़िया के आंचल से आर्यन

विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 08 परिचय-घटना के बाद रोते-बिलखते मृतकों के परिजन। संवाद - फोटो : सत्य नारायण सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। चार बहनों के बीच इकलौता भाई आर्यन जिसे मां गुड़िया ने बड़ी मुसीबतों में पाला-पोसा था वह आज उससे दूर चला गया। कुछ ऐसा ही दर्दनाक और हृदय विदारक दुख रितेश की मां ममता को भी मिला। गुड़िया व ममता अपने बेटों के शवों को देख बदहवास थीं। सबसे बुरा हाल गुड़िया का था जिसका अब कोई सहारा नहीं बचा था। तीन साल पहले पति ने साथ छोड़ा और अब इकलौते बेटे की माैत से उसकी दुनिया ही उजड़ गई। दोनों परिवारों का बिलखना देख गांव के लोग भी गमगीन हो गए।
विज्ञापन


पिपरामाफ गांव के बाहर डेरा डालकर रहने वाली गुड़िया के पति मनीष का करीब तीन साल पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। पति के जाने के बाद गुड़िया ने परिवार के पालन-पोषण के लिए फेरी लगाने का काम शुरू किया। आर्यन उसका इकलाैता बेटा था और चार बेटियां मुस्कान (16), आरोही (13), प्राची (8) व पीहू (05) हैं। इकलौता होने के कारण आर्यन पूरे परिवार का दुलारा था। जैसे ही प्राची ने हादसे के बाद घर आकर जानकारी तो गुड़िया के पैरों तले जमीन ही खिसक गई और वह बदहवास होकर घटनास्थल की ओर भागी।
आसपास के लोगों ने उसे संभाला। वहीं ज्ञान सिंह का परिवार भी अपने बेटे की माैत से बदहवास था ज्ञान सिंह के दो और बेटे प्रिंस (6) और विकास (4) हैं जबकि बेटियां अंजलि (16), रागिनी (11) और सानिया (7) हैं। हादसे के समय ज्ञान सिंह फेरी लगाने गया था। उसे जब जानकारी मिली तो वह घर की ओर भागा।
विज्ञापन

दिनभर डेरे के आसपास खेलते रहते थे बच्चे
हादसे के बाद ज्ञान सिंह ने बताया कि वह रोजाना फेरी लगाने जाता है। उसके व डेरे में रहने वाले परिवार के अन्य बच्चे डेरे के पास खेलते रहते हैं। दिन में एक बार बच्चे नहाने के लिए डूब क्षेत्र की ओर आते थे और वापस लौट आते थे। बृहस्पतिवार को दोनों बच्चे कैसे डूब गए उसे समझ में नहीं आ रहा है। उसने शंका जताई कि बच्चों के डूबने में किसी का हाथ हो सकता है। बताया कि लड़ाई-झगड़े की रंजिश से ही वह अपना गांव छोड़कर यहां डेरा डालकर रहते हैं।
प्राची ने बताया, पहले डूबा रितेश फिर भैया
हादसे के दौरान रितेश व आर्यन के साथ डूब क्षेत्र में गई आर्यन की बहन प्राची से बातचीत की गई तो उसने अपनी टूटी-फूटी जुबान में घटना बताई। कहा कि वह तीन लोग ही थे। पहले रितेश डूबा और फिर उसका भैया आर्यन। वह यह देख घर पहुंची और फिर से यह बात घर में बताई। इसके बाद बच्चों के डूबने का हल्ला मचा और उनकी खोजबीन शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें