फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा बनाने का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा करते एसपी मणिलाल पाटीदार - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी पुलिस ने ग्राम अनघौंरा में संचालित दो असलहा फैक्टरियों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से बने व अधबने तमंचों के साथ असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इस अवैध कारोबार में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी चरखारी राकेश कुमार सरोज के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एसआई विमल सिंह, एसआई नत्थूलाल पांडेय, कांस्टेबल कामता सिंह, प्रवेंद्र यादव ने ग्राम अनघौंरा में छापा मारा। जहां से जहां जानकी कुशवाहा के खेत से लगे पेड़ों के समीप दो स्थानों पर असलहा बनाने की फैक्ट्री का संचालन होता मिला। पुलिस ने पहली असलहा फैक्ट्री से बबलू उर्फ लाला बाबू सोनी पुत्र हरीशंकर सोनी निवासी ग्राम अनघौंरा के पास से एक 315 बोर का अधबना तमंचा, एक अधबनी बंदूक, तमंचा व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। दूसरे आरोपी श्यामबिहारी सोनी के पास से दो तमंचा, एक बंदूक, कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
एसपी मणिलाल पाटीदार ने शनिवार को पुलिस लाइंस सभागार में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि अनघौंरा में दो स्थानों में अवैध असलहा बनाने की फैक्टरियां पकड़ी गईं। खेतों में गड्ढ़े खोदकर और खजूर के पेड़ों के नीचे माल छिपाए थे। एसपी ने असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली टीम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें