फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़, शराब व उपकरण बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दीवाली पर्व को लेकर अवैध शराब बनाने व बिक्री करने पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने लाल पहाड़िया स्थित कबूतरा डेरा में छापा मारा। जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब व बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक महिला को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक रामकृष्ण चतुर्वेदी ने कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी, आबकारी सिपाही मुस्ताक उल्ला, आशीष निरंजन, हमीद अहमद, महिला सिपाही संगीता देवी आदि के साथ शहर के लाल पहाड़िया स्थित कबूतरा डेरा में छापा मारा। जहां से 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की। टीम ने मौके से सपना पत्नी करन कबूतरा को हिरासत में ले लिया। जांच करने पर मौके से शराब बनाने की भट्टी व भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए। कबूतरा डेरा से ड्रम में 1100 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। छापामारी से अवैध शराब बनाने व बिक्री करने वालों में खलबली मच गई। तमाम लोग मौके से फरार हो गए। मौके पर पकड़ी गई महिला के खिलाफ कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें