फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मिले खेल का मैदान तो दिखे हुनर

Sat, 28 Mar 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। 50 हजार से अधिक आबादी वाले कस्बा कबरई में युवाओं व बच्चों को खेलने के लिए कोई मैदान नहीं है। इससे यहां की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक सशक्त मंच नहीं मिल पा रहा है। काफी समय से खेल मैदान और पार्क की जरूरत महसूस कर रहे यहां के नागरिकों की मांग पर सभासदों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिसमें कस्बे के लोगों की ओर से खेल मैदान व पार्क की मांग की गई है।
विज्ञापन

कस्बे में 20 से अधिक प्राइमरी स्कूल, 10 से अधिक जूनियर हाईस्कूल, तीन इंटर काॅलेज और चार डिग्री काॅलेज संचालित हो रहे हैं। यहां हजारों की संख्या में छात्र व छात्राएं अध्ययनरत है लेकिन युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और शारीरिक विकास के लिए कोई व्यवस्थित जगह नहीं है। ऐसे में युवा कभी ऊबड़-खाबड़ मैदानों के बीच तो कभी बंजर भूमि और कभी खलिहानों को अपना खेल का मैदान बनाकर उसमें खेलते हैं। छात्राओं के लिए तो खेल जैसा शब्द ही बेमानी साबित हो रहा है।
सभासद संतोष कुशवाहा, भवानीदीन रैकवार, सुमित वर्मा, आदर्श जैन, भुवनचंद पांडेय, पवन गुप्ता, संतोष निगम, हिमांशु गुप्ता, बृजेंद्र वाजपेयी आदि का कहना है कि कस्बे में एक खेल का मैदान और चिल्ड्रेन पार्क होना ही चाहिए। खेल का मैदान व उसमें व्यवस्थाएं होने से खेल में रुचि रखने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा को आजमाने का मौका मिलेगा। छात्राओं को भी बराबरी का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

पार्क होने से बच्चे और बुजुर्गों को भी अपनी दिनचर्या को ठीक रखने का मौका मिलेगा। उन्होंने सामूहिक रूप से ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया है।
इसमें कबरई में एक खेल का मैदान व पार्क निर्माण की मांग की गई है। सभासदों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन के अधिकारियों से खेल सुविधाओं की मांग की गई लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें