फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: त्रुटि हो या जुड़वाना हो नया नाम तो आज पहुंचे पोलिंग बूथ

Sun, 18 Jan 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए रविवार को जिले में सभी पोलिंग बूथ पर बीएलओ व कर्मचारी मौजूद रहेंगे। यहां पर कच्ची मतदाता सूची का वाचन होगा और नाम में संशोधन, नए नाम जोड़ने आदि के लिए फार्म भरे जाएंगे। कच्ची मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम में त्रुटि है तो वह संबंधित बूथ पर पहुंचकर उसे दुरस्त करा सकते हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर पंकज ने बताया कि छह फरवरी तक कच्ची मतदाता सूचियों के लिए दावे-आपत्ति लेकर संशोधन व नए नाम जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 18 जनवरी, 31 जनवरी और एक फरवरी को तीन विशेष अभियान दिवस भी निर्धारित किए गए हैं। इन विशेष दिनों में मतदाताओं को कच्ची मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन करवाने में सुविधा होगी। इन पोलिंग बूथों पर 6 जनवरी को प्रकाशित कच्ची मतदाता सूची के साथ-साथ फार्म-6, 7 और 8 उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जो मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता करेगी।
एडीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इन अभियान में सहयोग करने और अधिक से अधिक फॉर्म छह भरवाकर बीएलओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बताया कि जिन लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना हो, वे फार्म-6 भरेंगे। जिन लोगों को नाम कटवाना होगा, वे फार्म-7 भरकर जमा करेंगे। यदि किसी को नाम, पता आदि में संशोधन कराना है तो वह पोलिंग बूथ में फार्म-8 भरकर जमा करेंगे। इन फार्म में श्रेणी के हिसाब से पहचान, जन्मतिथि, पता आदि से संबंधित दस्तावेज की छायाप्रति भी लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें