ाीनगर (महोबा)। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक कस्बा श्रीनगर के एक मैरिज हॉल में हुई। इसमें तीन दिन पहले सात दुकानों से हुई चोरियों का खुलासा न होने का मुद्दा गूंजा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि 48 घंटे के अंदर खुलासा न हुआ तो व्यापारी आंदोलन को मजबूर होंगे।
जिलाध्यक्ष सेवक नंदवानी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी व्यापारी आपस में सामंजस्य रखें और किसी के ऊपर विपदा आने पर एक साथ खड़े हों। प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने कहा कि नगर अध्यक्ष नगर इकाई का गठन करें।
व्यापारियों के टैक्स से सरकार चलती है। व्यापारियों को सुविधाएं मिलनी चाहिए। बैठक में मनोज कुमार, आलोक सोनी, बृजेश गुप्ता, सौरभ सोनी, ओमप्रकाश समेत एक सैकड़ा व्यापारी मौजूद रहे।