कलश यात्रा में सिर पर कलश रखकर चलतीं छात्राएं।
- फोटो : MAHOBA
अजनर (महोबा)। स्वामी सुखानंद महाराज की 37वीं पुण्यतिथि पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
महायज्ञ के पहले दिन शनिवार को कस्बा अजनर में गायत्री परिवार की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो बस स्टैंड, मुख्य बाजार होते हुए गुजरी। इस दौरान छात्राएं सिर पर कलश धारण कर चलतीं रहीं। कलश यात्रा में छात्राएं एक बनेंगे नेक बनेंगे, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, नारी शक्ति जागेगी आदि नारे चलतीं रहीं। इस मौके पर ओमप्रकाश सक्सेना, बृजगोपाल, राजपूत, संतोष राजपूत, प्रधानाचार्य अमर सिंह, सुरेश पाठ, फूल सिंह तोमर शामिल रहे। (संवाद)