फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों का उत्पीड़न हुआ तो सड़क पर उतरेंगे : महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण समिति की बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा हुई। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान के प्रदेश महामंत्री बीके तिवारी ने कहा कि पेंशनरों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर भवन में मंगलवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने जीवन प्रमाणपत्र के लिए कोषागार में अनावश्यक अभिलेख मांगने व मृतक पेंशनरों के परिजनों से फार्म-3 मांगने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन जीवन प्रमाणपत्र संबंधी मुख्य सचिव के निर्देशों का प्रचार-प्रसार नहीं हो रहा है। समस्याओं को डीएम के सामने उठाया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष ओपी सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ देने की मांग की। अध्यक्षता कर रहे शिवकुमार त्रिपाठी ने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। बैठक में प्रीतम प्रसाद शास्त्री, लक्ष्मी तिवारी, जगदीश सोनी, राजाराम राजपूत समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें