फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आधार से लिंक होगी सेवायोजन में पंजीकृत 18,611 बेरोजगारों की आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। सेवायोजन विभाग में पंजीकृत बेरोजगारों की आईडी आधार से लिंक की जाएगी। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब बिना आधार नंबर के नया पंजीकरण भी नहीं हो सकेगा। साथ ही पूर्व में कराया गया पंजीकरण भी आधार से लिंक करना होगा ताकि विभागीय योजनाओं के क्रियांवयन में और पारदर्शिता आए।

सेवायोजन विभाग का पंजीकरण सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। ऑनलाइन पंजीकरण करने पर आईडी जेनरेट होती है। आवेदक को व्यक्तिगत व शैक्षिक योग्यता आदि भी पोर्टल पर भरनी होती है। यही पंजीकृत बेरोजगारों की आईडी कहलाती है। सेवायोजन विभाग में इस समय 18,611 बेरोजगार पंजीकृत हैं। जिसमें 13,520 पुरुष बेरोजगार हैं जबकि 5,091 महिला बेरोजगार पंजीकृत हैं। पंजीकरण आईडी बेरोजगारों को रोजगार मेले व अन्य स्थानों पर नौकरी की रिक्तियों की भर्ती के समय काम आती है।
विज्ञापन

सेवायोजन विभाग ने अब सेवायोजन आईडी को आधार कार्ड से पंजीकरण करने की प्रक्रिया शुरू की है। पंजीकृत बेरोजगार के सेवायोजन आईडी खोलने के दौरान ही आधार सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही उसकी आईडी खुलेगी। सेवायोजन आईडी का सत्यापन बेरोजगार अपने मोबाइल अथवा सीएससी के माध्यम से कर सकते हैं। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर सेवायोजन कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी ने बताया कि पंजीकृत बेरोजगरों की आईडी का आधार सत्यापन कराया जाएगा। ताकि, पंजीकृत बेरोजगार विभागीय योजनाओं से अधिक से अधिक लाभांवित हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें