फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आईटीआई जैतपुर में शिक्षकों की भारी कमी, पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। आईटीआई जैतपुर में शिक्षकों की कमी छात्रों के लिए परेशानी का सबब बनी है। जिससे छात्र तकनीकी शिक्षा बेहतर तरीके से नहीं मिल पा रही है। वहीं जो शिक्षक तैनात है, उन पर भी काम का अत्याधिक दबाव है। ऐसे में आईटीआई का संचालन भी बेहतर तरीके से नहीं हो पा रहा है।
करीब एक दशक पहले जैतपुर कस्बे में आईटीआई संचालित किए जाने का ऐलान किया गया था। इसके बाद जैतपुर में भवन तैयार कर वर्ष 2016 में आईटीआई का संचालन शुरू किया गया। यहां करीब 12 ट्रेडों के पाठ्यक्रम संचालित हैं। इन ट्रेडों की पढ़ाई के लिए 30 शिक्षकों के पदों का सृजन किया गया है। बावजूद इसके फिलहाल यहां सिर्फ पांच शिक्षक ही तैनात हैं। इसमें तीन शिक्षक स्थानीय हैं जबकि दो शिक्षक छतरपुर व गाजीपुर के हैं। शैक्षिक सत्र वर्ष 2023-24 में 383 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी के चलते पठन-पाठन में दिक्कत रही है। हालात यह हैं कि इन्हीं पांच शिक्षकों के भराेसे सभी 12 ट्रेडों की पढ़ाई का काम चलाया जा रहा है। अधिकांश ट्रेडों से संबंधित शिक्षक की नियुक्त न होने से शिक्षण कार्य के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। उधर, आईटीआई के प्रभारी प्रधानाचार्य महीपत सिंह का कहना है कि जो शिक्षक यहां नियुक्त हैं सभी बीटेक पास हैं। ऐसे में उन्हीं से सभी ट्रेडों की पढ़ाई करवाई जा रही है। रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें