फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज कराने आई महिला को डंफर ने कुचला

Sat, 08 Oct 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
death
विज्ञापन
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में थाना कबरई से 20 कदम की दूरी पर तेज रफ्तार डंफर ने सड़क किनारे बैठी महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका अपने पुत्र के साथ इलाज कराने के लिए कबरई आई थी। पुलिस ने डंफर को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के ग्राम रीवन निवासी मन्ती (46) पत्नी बंदर कुशवाहा बुखार होने पर अपने पुत्र रामपाल के साथ इलाज कराने के लिए कस्बा कबरई आई थी। थाना कबरई से बीस कदम की दूरी पर प्राइवेट क्लीनिक में उपचार कराने के बाद रामपाल मेडिकल से दवा लेने लगा और मंती

सड़क किनारे बैठ गई। तभी कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने महिला को कुचल दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद भाग रहे डंफर को पुलिस ने पकड़ लिया।   कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के  लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें