महोबा। श्रीनगर के सुभाष नगर निवासी प्रेमशंकर प्रजापति की जमीन पर कब्जा हो गया है। प्रशासन से शिकायत के बाद भी कब्जा न हटने पर वह तहसील परिसर में अनशन पर बैठ गया है। प्रेमशंकर प्रजापति, पान कुंवर प्रजापति, परशुराम प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति ने कहा कि अधिकारियों की चौखट पर कई बार न्याय की गुहार लगाई गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस पर अनशन किया गया। महिला पान कुंवर ठंड लगने से बीमार पड़ गई।