फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई अमित शाह की दोबारा ताजपोशी से खुश

Sun, 24 Jan 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। भारतीय जनता पार्टी का अमित शाह को दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान तमाम भाजपाइयों ने मिठाई भी बांटी। भाजपा कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में जिला महामंत्री महेंद्र गुरुदेव ने अमित शाह की दोबारा ताजपोशी पर खुशी जताई।

नगर अध्यक्ष ओम नारायण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल रैकवार, ममता भदौरिया और भाजयुमो के उपाध्यक्ष वियोगी शाश्वत ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। जिला महामंत्री अरुण सक्सेना ने आगामी चुनाव में उनके नेतृत्व से सफलता मिलने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में नरेंद्र मिश्रा, मनीष तिवारी, राजाबाबू विश्वकर्मा, हीरा प्रसाद, हिमांशु सिंह, भरत लाल, पुष्पेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। खरेला प्रतिनिधि के मुताबिक जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता के आवास पर हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह, शीलू सोनी, प्रवेंद्र सिंह, शिवशंकर तिवारी, उमेश गुप्ता, दीपक सोनी, चंद्रशेखर तिवारी, योगेंद्र सिंह, सुनील व्यास ने खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें