फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: डीएपी बंटने की सूचना पर बी-पेक्स पहुंचे सैंकड़ों किसान

विज्ञापन
फोटो 24 एमएएचपी 04 परिचय-कस्बा कुलपहाड़ स्थित बीपैक्स समिति में डीएपी खाद लेने को जुटी किसानों
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। रबी सीजन की बोआई का समय शुरू होने से पहले ही किसान डीएपी की व्यवस्था में जुट गए हैं। बृहस्पतिवार को बी-पैक्स कुलपहाड़ में खाद वितरण की जानकारी पर सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंच गए।
विज्ञापन

अधिकांश किसानों से चेक व कागजात जमा कराए गए। खाद को लेकर पूरे दिन गहमागहमी रही। पिछले दो वर्षों से डीएपी की किल्लत से किसान परेशान रहे। इसे देखते हुए सहकारिता विभाग ने इस वर्ष तैयारी कर ली है। किसान हरिओम, सतीश, जयकरण, रामसेवक ने बताया कि रबी सीजन की बोआई के लिए खाद को लेकर भारी मारामारी रहती है। इसीलिए पहले से ही खाद की व्यवस्था कर रहें। बी-पैक्स के सचिव पीयूष चौरसिया ने बताया कि निष्पक्षता से किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी। करीब दो हजार किसान समिति के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें