फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार गिरने से तीन झुलसे

Thu, 10 Sep 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कानपुर से छतरपुर जा रहा एक ट्रक मुढारी के समीप 11 हजार की एचटी लाइन से टच कर गया। ट्रक में करंट दौड़ने से ट्रक सवार तीन लोग झुलस गए। करंट से ट्रक के पिछले पहिए में आग लगने से भगदड़ मच गई। विभाग द्वारा लाइन काटने के बाद आग बुझाई गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कानपुर से बैंडबाजे का सामान लेकर छतरपुर जा रहा एक ट्रक थाना कुलपहाड़ के ग्राम मुढारी के पास बने राममकुंडा से निकली 11 हजार की एचटी लाइन से टच हो गया। बिजली लाइन से छूते ही पूरे ट्रक में करंट दौड़ गया और उसमें बैठे जीतेंद्र(37), गनेशी(35) और अनिल (36) निवासी छतरपुर मध्यप्रदेश करंट की चपेट में आकर झुलस गए। करंट दौड़ने से ट्रक के पिछले पहिए में आग लगने से भगदड़ मच गई, चीखपुकार सुनकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली की लाइन बंद कराई और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से नाजुक हालत में तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें