फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Wed, 20 Jan 2016 12:23 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर में मोहल्ला नैकानापुरा में शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आकर कमरे में बंधे दो बकरियाें की जलकर मौत हो गई। नागरिकों के प्रयास के बाद भी आग पर काबू न पाया जा सका।
विज्ञापन

सोमवार की रात शहर के मोहल्ला शुक्रवारी बाजार निवासी मोहम्मद सुलेमान परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। तभी रात अचानक शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। आग की लपटे देख परिजनों के चीखने चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग एकजुट हो गए। लोगों के दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया लेकिन सूचना के बाद भी दमकल गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। आग से घर में रखा खाद्यान्न व गृहस्थी का सामान जल गया। आग की चपेट में आईं दो बकरियों की भी मौत हो गई। पीड़ित सुलेमान ने बताया कि आग से घर में रखा पांच क्विंटल अनाज, गृहस्थी का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने  प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं आधी रात से बारिश शुरू हो जाने से आग बुझ गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें