फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग से हजारों का माल खाक

Mon, 10 Apr 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
गांव में अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गर्मी बढ़ने के साथ ही आग की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। रविवार की रात कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला टोरियापुरा में एक मकान में आग लग गई। इससे हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला टौरियापुरा निवासी महेंद्र गुप्ता पुत्र रामस्वरूप रविवार की रात परिवार सहित मकान में सो रहा था। तभी अचानक आग लग गई।  धुएं का गुबार आने पर परिजनों की नींद टूट गई। किसी तरह परिजनों ने बाहर निकल जान बचाई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।


पीड़ित महेंद्र ने बताया कि घटना में पांच कुंतल गेहूं, चावल, गृहस्थी व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी विनय कुमार पाठक को दी। एसडीएम ने लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराकर हर संभव मदद के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें