शहर में बुधवार को अग्निशमन वाहनों से हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सैनिटाइज किया गया।
पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी द्वितीय देवेश तिवारी ने फायर सर्विस टीम के साथ दमकल वाहनों से हॉटस्पॉट क्षेत्र मोहल्ला भटीपुरा, परमानंद चौक, गांधीनगर,
कोतवाली महोबा, सुभाष चौकी, भटीपुरा चौकी, महिला थाना व क्वारंटीन सेंटर स्व. चंद्रभान सिंह महाविद्यालय कैमाहा के सभी स्थानों पर सैनिटाइजेशन किया गया।