फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गर्म हवाओं ने किया बेहाल, नौतपा में और बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
फोटो 23 एमएएचपी 17 परिचय-कस्बा जैतपुर में भीषण गर्मी में पानी से भरी टंकी में बैठकर ठंडक महसूस
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रचंड गर्मी से इंसान ही नहीं पशु-पक्षी सभी बेहाल हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक रजनीश मिश्रा का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दो दिन बाद नौतपा शुरू होने वाला है। तब तापमान में वृद्धि होगी। इससे गर्मी का ज्यादा अहसास होगा।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह आठ बजे से ही धूप तीखी हो गई। दिन चढ़ने के साथ ही धूप का सितम बढ़ता गया। दोपहर के समय तीखी धूप के साथ गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर 12 बजे के बाद गर्म हवाओं के थपेड़ों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। धूप के चलते मुख्य बाजार व सड़कों पर भीड़भाड़ कम रही। न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आर्द्रता 16 फीसदी व हवाओं की रफ्तार 14 किमी प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें