महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं ने जहर देकर जान देेने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
कस्बा श्रीनगर के बरा गांव निवासी कत्तू (60) पत्नी गंगा का घर पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इसी तरह गांधीनगर निवासी हिरिया (35) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)