फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटी स्कैन के नाम पर जिला अस्पताल में चल रहा वसूली का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों से सीटी स्कैन के नाम पर सुविधा शुल्क लिया जा रहा है। शुक्रवार को एक युवती से सीटी स्कैन के लिए पांच सौ रुपये लिए गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएमओ व अन्य अधिकारियों से कर मामले की जांच कराकर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यालय निवासी पिंकी द्विवेदी की दो दिन पहले तबीयत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। पिंकी जब सीटी स्कैन कक्ष पहुंची तो वहां तैनात कर्मचारी ने पांच सौ रुपये की मांग की। जिला अस्पताल में निशुल्क जांच की बात कहने पर मना कर दिया गया। मजबूरी में उसने पांच सौ रुपये देकर सीटी स्कैन कराया।
इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत जिला अस्पताल में स्थापित विश्व हिंदू महासंघ की हेल्प डेस्क पर की। इस पर महासंघ के जिलाध्यक्ष दीपक शुक्ला ने तत्काल सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा को मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह मामला महज बानगी है। अस्पताल में तैनात कर्मचारी मरीजों से सुविधा शुल्क लिए बगैर कोई काम नहीं कर रहे हैं। सीएमओ ने जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें