फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न बना श्मशान: पार्टी में न आने का खौफनाक 'इनाम', ट्रैक्टर से चचेरे भाई का रौंदा, फिर चाचा ने खुद भी दी जान

Sat, 30 May 2026 06:01 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,महोबा

सार

Mahoba News: महोबा में पारिवारिक समारोह में न जाने से नाराज व्यक्ति ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी और भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद में आरोपी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के खरका गांव में बेटी की शादी के बाद बृहस्पतिवार को आयोजित पार्टी में परिवार के लोगों के न आने से नाराज पिता ने अपने चचेरे भाई और भतीजे को ट्रैक्टर से कुचल दिया। घटना में चचेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई वहीं भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। इसके बाद शुक्रवार की दोपहर आत्मग्लानि में आरोपी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। खरका निवासी पुन्ना प्रजापति के बेटे संदीप (28) की बेटी का 28 मई को जन्मदिन था। 

बेटी के घर आने पर आयोजित की थी पार्टी
रात करीब 11 बजे इसकी पार्टी चल रही थी। परिजन और रिश्तेदार डीजे पर नाच रहे थे। इसी दिन संदीप के चाचा विश्वमूर्ति प्रजापति (46) ने भी शादी के बाद बेटी के घर आने पर पार्टी आयोजित की थी। परिवार के लोग उसके घर न आकर संदीप की पार्टी में शामिल हुए थे।

ट्रैक्टर लेकर आया, भतीजे और चचेरे भाई को कुचल दिया
इससे नाराज विश्वमूर्ति शराब के नशे में संदीप के घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। लोगों ने उसे समझा-बुझाकर वहां से हटा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद विश्वमूर्ति ट्रैक्टर लेकर आया और उसने दरवाजे के सामने खड़े भतीजे संदीप और चचेरे भाई मंगल प्रजापति (50) को कुचल दिया। 

रस्सी के फंदे से लटका मिला शव
ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से मंगल की मौके पर ही मौत हो गई। संदीप को गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रैक्टर लेकर भाग गया। इसके बाद शुक्रवार की दोपहर 12 बजे विश्वमूर्ति का शव रामपाल सिंह के खेत में बने मकान के अंदर रस्सी के फंदे से लटका मिला।

परिवार में विवाद और दूरी बन गई थी
वहीं मृतक मंगल की पत्नी मुन्नीदेवी ने बताया कि विश्वमूर्ति ने परिवार के ही एक व्यक्ति की पत्नी को अपनी पत्नी के रूप में रख लिया था। इसी बात को लेकर लंबे समय से परिवार में विवाद और दूरी बन गई थी। परिवार के लोग उसके यहां होने वाले कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते थे।

जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
इसी के कारण बृहस्पतिवार की रात परिवार के लोग विश्वमूर्ति के घर न जाकर उसके घर आए थे। उधर मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपी ने भी आत्महत्या की है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सात मई को हुई थी विश्वमूर्ति की बेटी की शादी
विश्वमूर्ति की बेटी संध्या की शादी सात मई को हुई थी। शादी के बाद मायके लौटी संध्या बृहस्पतिवार की रात सहेलियों के साथ शादी की पार्टी कर रही थी। इसमें परिजनों और रिश्तेदारों को बुलाया गया था लेकिन परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। वहीं पड़ोस में रह रहे चाचा के यहां चल रही जन्मदिन की पार्टी में सभी लोग शामिल हुए। घटना के बाद दोनों घरों में जश्न का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें