शहर के नवीन सीएमओ कार्यालय में चल रहे आशा संगिनी
प्रशिक्षण के चौथे दिन आशा बहुआें को अपने क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देने
और मातृत्व देखभाल के प्रति जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने की सलाह दी गई।
प्रशिक्षण
में आशा संस्थान की काउंसलर पूनम गुप्ता ने कहा कि आशा बहुएं अपने क्षेत्र
में गतिविधियों को बेहतर करने के प्रयास करें। साथ ही मातृत्व देखभाल के
प्रति कार्यों का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक करने की बात कही। कहा कि आशा
बहुएं सहयोगी की भूमिका निभाते हुए अपना कार्य बेहतर ढंग से करें। जिससे
गर्भवती महिलाआें को इसका पूरा लाभ मिल सके।
प्रशिक्षक विक्रम
कुमार ने कहा कि आशा बहुएं महिला होने के कारण अन्य महिलाआें की समस्याआें
को बेहतर ढंग से समझ सकती हैं। इसलिए उन्हें पूरी हमदर्दी के साथ उनका
सहयोग करना चाहिए। कहा कि गर्भवती महिलाओं की देखभाल के प्रति सजग होने की
आवश्यकता है। इस दौरान तमाम आशा बहुएं मौजूद रहीं।