पनवाड़ी (महोबा)। वीबीजीरामजी योजना में कार्यरत तकनीकी सहायकों ने मानदेय में बढ़ोतरी की मांग तेज कर दी है। उन्होंने इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबाेधित ज्ञापन बीडीओ पनवाड़ी विपिन कुमार को सौंपा। उन्होंने जूनियर इंजीनियर के मूल वेतन के बराबर 45 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय किए जाने की मांग की है।
देवेंद्र मिश्रा, देवकरण, कृष्ण कुमार, प्रभुदयाल, अनूप गुप्ता, महेश्वरी प्रसाद, देवेश कुमार, शतेंद्र, ठाकुरदास, सौरभ वर्मा आदि ने बीडीओ को सौंपे ज्ञापन में बताया कि वह करीब 20 वर्षों से विभिन्न परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं लेकिन बीते पांच वर्षों से मानदेय में काेई वृद्धि नहीं हुई। बताया कि तकनीकी सहायकों को परियोजनाओं के इस्टिमेशन व सुपरविजन के लिए प्रतिदिन क्षेत्र में जाना पड़ता है। इससे औसतन माह में छह हजार रुपये का खर्च हो जाता है।
तकनीकी सहायकों ने मानदेय जूनियर इंजीनियर के मूल वेतन के बराबर 45 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की। तकनीकी सहायकों ने चेतावनी दी कि यदि 26 सितंबर तक उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं हुआ तो 28 सितंबर से वह राजधानी लखनऊ स्थित ईको गार्डन में धरना प्रदर्शन करेंगे।