फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 03 Aug 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। हिंदू युवा वाहिनी के मंडल सहप्रभारी आशीष महाराज पर हुए हमले के बाद संगठन के प्रदेश मंत्री अशोक सिंह ने प्रतिनिधि मंडल के साथ एएसपी से मुलाकात की। प्रदेश मंत्री ने मुलाकात कर आशीष पर हलमा करने वाले हमलावरों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी  कार्रवाई की मांग की। उधर एसपी आफिस के बाहर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताआें प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि चार दिन पहले हिंदू युवा वाहिनी के मंडल सहप्रभारी पर हवेली दरवाजा में जानलेवा हमला हुआ था। जिस पर सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश संगठन मंत्री ने अपर पुलिस अधीक्षक डा. रामयश से मुलाकात कर हमलवाराें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में बुंदेलखंड प्रभारी अरविंद वर्मा, जालौन प्रभारी अजय ने महतेले, जिला प्रभारी संतोष शाह शामिल हैं। अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकत के बाद प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार एक विशेष समुदाय को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ युवा वाहिनी अभियान छेड़ेगी। उधर हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने एसपी आफिस के बाहर शेष आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें