फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तेज रफ्तार बाइक नीलगाय से टकराई, छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। चरखारी-महोबा मार्ग पर गोवर्धन कॉलेज के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर एकाएक आई नीलगाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार छात्र की मौके पर मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के लुहारी गांव निवासी हरनारायण का पुत्र राघवेंद्र राजपूत (18) महोबा के बजरिया में किराये का मकान लेकर मां कमलेेशरानी के साथ रहकर पढ़ाई करता था। इस वर्ष उसने हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर 11वीं में प्रवेश लिया था। मंगलवार सुबह वह बाइक से किसी कार्य से गांव वापस जा रहा था। गोवर्धन कॉलेज के पास सड़क पर एकाएक आई नीलगाय से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। जिससे युवक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि नीलगाय की भी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें