अग्निकांड की घटना में जला कच्चा मकान।
- फोटो : MAHOBA
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के अरघटमऊ गांव में चूल्हे की चिंगारी से कच्चे मकान में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से एक घंटे बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गृहस्थी जलकर राख हो गई।
अरघटमऊ गांव निवासी जगत सिंह शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने रिश्तेदारी में गया था। घर पर पत्नी और चार छोटे बच्चे थे।
चूल्हे से खाना बनाने के बाद पत्नी आग बुझाना भूल गई और भोजन करने के बाद बच्चों के साथ कमरे में सो गई।
रात में चूल्हे की चिंगारी से मकान में आग लग गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को देते हुए सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।